फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोशनी को जलाए दीये से खाक हो गया मजदूर का आशियाना

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। रोशनी करने के लिए जलाए गए दीये से मजदूर की झोपड़ी में आग लग गई। हादसे के वक्त मजदूर खेत पर गया था। लपटें देख जमा हुए ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू किया। मगर तब तक घरेलू सामान जल चुका था। राजस्व टीम ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बिठौराकलां गांव निवासी ओमप्रकाश पुत्र गोकिल प्रसाद सोमवार रात झोपड़ी से कुछ दूरी पर स्थित खेत पर गए थे। झोपड़ी में रोशनी करने के लिए दीया जलता छोड़ गए थे। इस बीच जलते दीये से झोपड़ी में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरी झोपड़ी को चपेट में ले लिया। अंदर रखा गृहस्थी का सामान भी जल गया। आग की ऊंची लपटें उठती देख ग्रामीण जमा हो गए। ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग बुझाई। इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दी गई। मंगलवार सुबह राजस्व टीम मौके पर पहुंची और जानकारी कर नुकसान का आंकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें