फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूल्हे की चिंगारी से 10 घर राख, महिला झुलसी

Thu, 21 May 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गुरुवार की शाम करीब चार बजे गांव भरापचपेड़ा निवासी दिलीप का पुत्र चूल्हे पर चाय बना रहा था। अचानक उठी चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। तेज हवाओं के चलने के कारण आग ने कुछ पल में ही विकराल रूप ले लिया। शोरशराबा होने पर जब तक लोग एकत्र होते आग ने एक -एक कर 10 घरों को अपने आगोश में समेट लिया। जिससे गांव में चीखपुकार मच गई। लोग अपने घरों का सामान निकाल कर खेतों व खुले स्थानों पर रखने में जुट गई। सूचना पर फायर बिग्रेड भी मौके पर पहुंच गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस अग्निकांड में दिलीप, कुंदन, परितोष विष्णू, कोमल, सज्जान चोनिया, अमून माझी, भगत, तपन डाली समेत 10 घरों में रखा अनाज, बर्तन, कपड़ा, बिस्तर, चारपाई समेत लाखों रूपये का सामान जलकर राख हो गया। गांव निवासी भगत की दो बकरियां व एक बछड़ा जिंदा जल गया। उधर आग बुझाने का प्रयास करते समय परितोष अधिकारी की पत्नी फूलमाला मामूली रूप से झुलस गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें