फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घर में नमकीन बनाते समय लगी आग

Mon, 16 Mar 2026 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के मोहल्ला खुशीमल में सोमवार सुबह एक घर की छत पर नमकीन बनाते समय भट्ठी में अचानक आग लग गई। खौलते तेल में नमकीन डालते ही आग भड़क उठी और पास में रखे तेल के पीपों तक पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया और घर को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मोहल्ला खुशीमल निवासी जुम्मा पुत्र बाबू घर पर ही नमकीन और सेव बनाकर बाजार में बेचते हैं। सोमवार सुबह घर की छत पर कारीगर नमकीन और सेव बना रहे थे। इसी समय भट्ठी में खौल रहे तेल में बेसन की नमकीन डालते समय अचानक आग लग गई। छत पर ही तेल और मोबिल ऑयल के पीपे रखे थे।
लपटें पीपों तक पहुंचते ही आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। कुछ ही देर में पूरी छत उसकी चपेट में आ गई। इससे घर के नीचे तल में मौजूद परिवार के लोग तुरंत बाहर निकल आए। देखते ही देखते आग तेज लपटें उठने लगीं। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी, सुनगढ़ी इंस्पेक्टर नरेश त्यागी और सीएफओ अनुराग सिंह दमकल टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

दरार आने से बाहरी हिस्से की दीवार तुड़वाई
आग की तेज लपटों के कारण घर की छत की दीवारों में दरारें आ गईं। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने घर के बाहरी हिस्से की एक दीवार को भी तुड़वा दिया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल टीम आग पर पूरी तरह काबू पाने में सफल रही।

दुआ करती रही घर की एक युवती
आग लगने की घटना के दौरान घर में अफरातफरी का माहौल बन गया। इसी बीच परिवार की एक युवती धार्मिक पवित्र ग्रंथ को लेकर घर के बाहर दुआ करती नजर आई। करीब एक घंटे तक वह घर के आसपास चक्कर लगाते हुए प्रार्थना करती रही।

पूर्ति विभाग के दावों की पोल खाेल रहे घर में मिले चार सिलिंडर
सोमवार को जिस घर में में आग लगी है, वहां नमकीन और सेव बनाने का काम होता है। मौके पर घरेलू उपयोग के चार गैस सिलिंडर भी रखे मिले। गैस की किल्लत के समय एक ही स्थान पर चार सिलिंडर रखे होने की जानकारी मिलने पर पुलिस भी सतर्क हो गई। वहीं गनीमत रही कि आग घर के अधिक हिस्से में नहीं फैली, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता है। जिला पूर्ति अधिकारी विकास कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें