पशुशाला में लगी आग, 11 पशु जलकर मरे
मच्छर भगाने के लिए सूखे पत्तों क ो जलाकर की गई धौनी से उठी चिंगारी अग्रिकांड क ा सबब बन गई। चिंगारी से पशुशाला में भीषण आग लग गई। जिसमें वहां बंधे 11 पशुओं की जलकर मौत हो गई। जबकि चार गंभीर रुप से झुलस गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू किया। हादसे में करीब डेढ़ लाख रुपये के नुकसान का अनुमान पीड़ित ने लगाया है। न्यूरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बरी निवासी लालता प्रसाद खेती करते है। उनके मकान के बाहर पशुशाला बनी है। जिसमें करीब डेढ़ दर्जन पशु बंधे रहते हैं। सोमवार रात पशुशाला में मच्छरों से बचाव के लिए धुआं किया गया था। रात करीब साढ़े 11 बजे सुलग रहे कूड़ा-करकट से निकली चिंगारी से पशुशाला में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने भीषण रुप ले लिया। आग की लपटें देख गांव में हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार व गांव के कई लोग जमा हो गए और दमकल विभाग को सूचना देकर आग बुझाने के प्रयास शुरु कर दिए। कुछ ही देर में दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। किसान लालता प्रसाद ने बताया कि हादसे में पशुशाला में बंधे 11 पशुओं की मौत हो गई है। जिसमें दो गाय, पांच बकरी, दो बछड़े, दो बछिए हैं। देर रात हुए हादसे में गांव में हड़कंप मचा रहा।