फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, तीन लाख का नुकसान का अनुमान

Mon, 14 Sep 2026 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
महोफ कॉलोनी के संजय नगर में आग लगने के बाद जला पड़ा टेंट का सामान। संवाद
विज्ञापन
न्यूरिया। ग्राम पंचायत महोफ कॉलोनी के संजय नगर में शनिवार देर रात मधुसूदन टेंट हाउस के गोदाम में आग लग गई। आग में 50 कुर्सियां, 60 गद्दे, 40 सीलिंग, करीब 50 पर्दे और 35 दरी, प्लास्टिक के ड्रम समेत टेंट हाउस का अन्य सामान जलकर राख हो गया। संचालक ने अज्ञात व्यक्ति पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। करीब तीन लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन

टेंट हाउस संचालक मनी मोहन मिस्त्री ने बताया कि शनिवार रात करीब 12 बजे तक वह जाग रहे थे। इसके बाद सो गए। रविवार तड़के करीब चार बजे उठे तो घर से कुछ दूरी पर स्थित टेंट हाउस के गोदाम से धुआं उठता दिखाई दिया। मौके पर पहुंचकर उन्होंने शोर मचाया, इसके बाद आसपास के लोग जुट गए। लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक गोदाम में रखा अधिकांश सामान जल चुका था।
संचालक का कहना है कि रात करीब दो बजे के बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोदाम में आग लगाई। उन्होंने तत्काल पीआरवी-112 को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। संचालक ने बताया कि आग से टेंट का अधिकांश सामान नष्ट हो गया है। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आग लगने का वास्तविक कारण और नुकसान का आकलन जांच के बाद स्पष्ट होगा। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें