फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले होगी एफआईआर, फिर करें जांच

Thu, 08 Dec 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
पहले होगी एफआईआर, फिर करें जांच
विज्ञापन
फरियादियों की शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाए उनको जांच के नाम पर चक्कर लगवाने वाले थानाध्यक्षों को एसपी ने जमकर कसा। उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि पहले तहरीर पर मुकदम दर्ज करें। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाए। अपराध समीक्षा कर लंबित वारदातों का खुलासा करने को कहा गया। कोहरे में गश्त के दौरान अलर्ट रहने के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में एसपी सभाराज ने जिले के समस्त थानाध्यक्षों के संग अपराध समीक्षा बैठक की। इसमें लंबित मामलों का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए गए। लगातार सामने आ रही जांच के नाम पर फरियादी को टकराने की शिकायतों पर नाराजगी जताई। कहा कि जांच के नाम पर टालमटोल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पीड़ित की तहरीर पर पहले एफआईआर दर्ज की जाए। इसके बाद जांच में सामने आए तथ्यों पर कार्रवाई हो। अगर मामला झूठा पाया जाता है तो तत्काल समाप्त किया जाए। पुरानी घटनाओं की प्रगति जानी और वर्क आउट के निर्देश दिए। उन्होंने को जुलूस ए मुहम्मदी को लेकर भी पुलिस कर्मियों से सुरक्षा प्वाइंटों पर चर्चा की। सभी को ड्यूटी से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में एएसपी डॉ. रामसुरेश यादव, सीओ सिटी अनुराग दर्शन, सीओ पूरनपुर बीपी सिंह, सीओ जहानाबाद निशांत शर्मा, सीओ बीसलपुर हरीश भदौरिया,  शहर कोतवाल इंद्र सिंह, सुनगढ़ी कोतवाल योगेंद्र पाल शर्मा, हरगोविंद सिंह, एसओ बिलसंडा विवेक त्रिवेदी, माधौटांडा कोतवाल मनोज त्यागी, आरआई घनश्याम सिंह, पीआरओ राजेश मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें