फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली से टकराई बाइक, एक की मौत

Thu, 08 Dec 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पलिया रोड पर लालपुर ढाका गांव के पास गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली और बाइक में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पलिया पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार मेें कोहराम मच गया है। थाना क्षेत्र के भुजनिया गांव के रहने वाले किसान सतनाम सिंह का 30 वर्षीय पुत्र संदीप सिंह उर्फ सोनू पलिया में कंप्यूटर और मोबाइल मैकेनिक का कोर्स कर रहा था। वह पलिया में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। बुधवार को वह अपने घर आया था। देर शाम बाइक पर पलिया लौट रहा था। हाईवे पर लालपुर ढाका गांव के पास उसकी बाइक गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। इसमें गंभीर चोटें आने से सोनू की मौके पर मौत हो गई। राहगीरों से सूचना मिलने पर पलिया पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें