पीलीभीत। जिले में 10 से 28 फरवरी तक फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम चल रहा है। इस अभियान में स्वास्थ्यकर्मियों की 1082 टीमें जिले के 12.46 लाख लोगों को दवा खिलाएंगी। इन स्वास्थ्यकर्मियों को कुछ समस्याओं को सामना भी करना पड़ रहा है।
दवा न खाने को कई तरह के बहाने बताए जा रहे हैं। विभाग दवा खिलाने के साथ लोगों को जागरूक भी कर रहा है। अभी तक जिले के दो लाख से अधिक लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाई जा चुकी है। कर्मचारी लोगों को समझाने के बाद उन्हें दवा खिला पा रहे है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक 10 फरवरी से अब दो लाख से अधिक लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाई जा चुकी है। जगह-जगह जागरूकता पोस्टर व होर्डिंग लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। संवाद