पीलीभीत। लोकसभा चुनाव में बूथों पर फोटो और वीडियोग्राफी कराने के लिए मनरेगा से कैमरों को लिया गया था। कैमरों की स्थिति क्या है और कमी क्या है। इसको लेकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि कैमरों की जांच कर उनको ठीक करा दिया जाए।
लोक सभा चुनाव के अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को पूरा करने के लिए काम तेज कर दिया है। बूथों पर क्या व्यवस्था रहेगी और कौन रहेगा इसकी भी पूरी तैयारी जा चुकी है। इसके साथ ही उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने देहात के बूथों पर फोटोग्राफी के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को दिशा निर्देश जारी किए हैं।
कहा गया है कि वह कैमरों को जांच लें। यदि कोई कमी है तो उसे तत्काल ठीक कराया जाए। साथ ही बूथों पर दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए व्हीलचेयर की भी व्यवस्था की जाए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋतु पूनिया ने बताया डीपीआरओ को कैमरों को ठीक कराने और अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के लिए कहा गया है।