फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: वैवाहिक समारोह में दो पक्षों में हुई मारपीट, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
वर पक्ष के लोगों पर महिलाओं से छेड़खानी और लूटपाट का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बीसलपुर। नगर के एक बरातघर में बृहस्पतिवार की रात कन्या और वर पक्ष के लोगों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें कन्या पक्ष के चार लोग घायल हो गए। इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर वर पक्ष के कुछ लोगों पर महिलाओं से छेड़खानी करने और उनके जेवर लूटने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामला सिर्फ मारपीट का बताया है।
थाना बिलसंडा के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उनके साले की पुत्री का वैवाहिक समारोह बृहस्पतिवार की रात नगर के एक बरातघर में था। कन्या पक्ष के लोग थाना दियोरिया और वर पक्ष के लोग बीसलपुर कोतवाली के गांव के रहने वाले हैं। आरोप है कि रात लगभग एक बजे वर पक्ष के कुछ लोग शराब पीकर उत्पात मचाने लगे।
विज्ञापन

कन्या पक्ष के लोगों ने जब विरोध किया तो वे भड़क उठे। विरोध करने पर उन लोगों ने कन्या पक्ष के चार लोगों को तमंचे की बटों से पीटा। जिससे वैवाहिक कार्यक्रम रुक गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची पर इससे पहले ही उत्पात मचाने वाले भाग गए।
इस घटना की वजह से लगभग दो घंटे वैवाहिक कार्यक्रम रुका रहा। शनिवार को सुबह कन्या की विदा हुई और दोनों पक्षों के अधिकतर लोग घरों को चले गए। केवल विवाद निपटाने के लिए दोनों पक्षों के प्रमुख लोग रुके रहे। दोपहर तक समझौते के प्रयास होते रहे।
विज्ञापन

सारे प्रयास विफल होने पर कोतवाली में तहरीर दी गई। तहरीर में वर पक्ष के तीन युवकों को नामजद करते हुए बाकी को अज्ञात बताया गया। इस मामले में कोतवाल अशोक का कहना है कि मामला केवल मारपीट का है। महिलाओं से छेड़खानी और जेवर लूटने के आरोप गलत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें