फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रास्ता और पानी निकासी को लेकर मारपीट, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। रास्ता और पानी निकासी को लेकर थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम कुर्री में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम कुर्री निवासी रमेश चंद्र ने सुनगढ़ी पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 31 जुलाई को वह अपने चचेरे भाई महेंद्रपाल शर्मा के साथ भिकारीपुर गांव गया था। इस दौरान उसकी बेटी सपना कुमारी घर पर अकेली थी। कुछ देर बाद सपना ने फोन कर बताया कि घर पर झगड़ा हो गया है। जब रमेश घर पहुंचा तो देखा कि उसके पिता रामलाल, वीरमति और राजेंद्रपाल घायल अवस्था में थे।
घायलों ने बताया कि रास्ता और पानी निकासी के विवाद को लेकर गांव के शाहिद, उनकी पत्नी सादमा, राशिद, अंजुम, निशा, मोहम्मद नुबेर, जावेद, मेराज, शमसाद और युसूफ ने मिलकर मारपीट की। आरोपियों ने ईंटों से हमला कर जान से मारने की धमकी भी दी। सुनगढ़ी इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय ने बताया कि मेडिकल कराने के बाद मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें