फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घुंघचाई में जमीन के विवाद में मारपीट, चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। जमीन के विवाद में हुई मारपीट में महिला समेत चार लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया ता.अजीतपुर बिल्हा निवासी ऊषा रानी ने बताया कि उसके घर के आगे जमीन खाली पड़ी है। उस जगह पर एक व्यक्ति ने मिट्टी डालकर कब्जा शुरू कर दिया। जब उसने मौके पर पहुंचकर विरोध किया तो उसको पीटा गया। केबल से पिटाई की गई।
विज्ञापन

शोर सुनकर बचाने पहुंची उसकी पुत्री सुनैना, धन देवी व पति किशमोहन की भी पिटाई की गई। आसपास के लोगों ने पहुंचकर झगड़े को शांत कराया। सभी पीड़ित थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें