पूरनपुर। दरवाजे पर लाठी मारने के विरोध पर आरोपियों ने घर में घुसकर गाली-गलौज व मारपीट की। पुलिस पहुंचने पर आरोपी भाग गए। पुलिस ने गांव पिपरिया दुलई निवासी सुपाली सिंह की ओर से गांव के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सुपाली सिंह ने बताया कि पड़ोसी के घर 15 फरवरी की रात को दावत चल रही थी। आधी रात को डीजे बज रहा था। इस दौरान पड़ोसी विशाल, अर्पित, भानू, बेवी ने रंजिशन उसके घर के दरवाजे पर लाठियां मारना शुरू कर दीं। दरवाजा खोलकर विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की। पुलिस को सूचना देने पर आरोपी भाग गए। संवाद