फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अधिक राशि मांगने पर शराब की दुकान पर मारपीट, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। कस्बे में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर शनिवार की रात बीयर खरीदने पहुंचे दो युवकों को अधिक मूल्य लेने का विरोध करने पर सेल्समैन ने अपने साथियों की मदद से जमकर पीटा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के बेबी सिंह कॉलोनी निवासी आकाश राय ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने साथी दिनेश मंडल के साथ कस्बे में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर बीयर लेने के लिए गया था।
आरोप है कि सेल्समैन ने बीयर की बोतल के 20 रुपये अधिक मांगे। जिसका उन लोगों ने विरोध किया तो सेल्समैन ने गालीगलौज शुरू कर दी। गाली देने से मना करने पर सेल्समैन ने अपने साथियों भरतवीर, सर्वेश व महेंद्र के अलावा पांच-छह अज्ञात लोगों के साथ मिलकर धारदार हथियार से दोनों पर हमला कर दिया। जिससे दोनों घायल हो गए। बचाव करने पहुंचे उसके चाचा को भी बुरी तरह पीटा। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी जगदीप मलिक ने बताया कि तीन लोगों को नामजद करते हुए पांच-छह अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें