कुछ समय बाद युवक शादी से टालमटोल करने लगा। आरोप है कि शादी तय होने के बाद युवक, युवती के घर आने लगा। युवती के साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। इससे वह गर्भवती हो गई। युवती ने परिजन को इस बात की जानकारी लड़के को देकर जल्द से जल्द शादी की तारीख तय करने को कहा।
आरोप है कि तब युवक के मां-पिता ने दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल और पांच लाख रुपये देने की मांग शुरू कर दी। असमर्थता जताने पर परिजन को बेइज्जत कर भगा दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुख्य आरोपी, उसकी मां और पिता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।