फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से तीन की मौत

Sat, 05 Sep 2015 11:37 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बुखार बेकाबू होता जा रहा है। शनिवार को जिले के अलग-अलग स्थानों में बुखार से तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक युवती और एक बच्ची भी है। स्वास्थ्य विभाग ने बुखार से निपटने के पुख्ता इंतजाम नहीं किए हैं। गंभीर हालत में कई लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पूरनपुर। ट्रांस शारदा क्षेत्र में बुखार से पीड़ित युवती की इलाज के दौरान पलिया में मौत हो गई। युवती की मौत पर उसके परिवार में कोहराम मच गया। बुखार से पीड़ित खुटार थाना क्षेत्र के गांव पीतमपुर निवासी स्वामी दयाल की छह वर्षीय पुत्री अल्का देवी को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
अल्का देवी कुछ दिन पहले अपनी मां और पिता के साथ क्षेत्र के गांव मकरंदपुर निवासी अपने नाना घनश्याम लाल के यहां मेहमानी मेें आई थी। स्वामी दयाल ने बताया कि तीन दिन पहले उसे बुखार ने चपेट में ले लिया। गांव के एक चिकित्सक ने उसे सीएचसी ले जाने को कहा। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद अल्का देवी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हजारा। गांव नहरोसा निवासी शान मोहम्मद की 18 वर्षीय पुत्री शाहाना को एक सप्ताह पहले बुखार ने चपेट में ले लिया था। शान मोहम्मद ने बताया कि गांव में प्राइवेट चिकित्सक के यहां इलाज के फायदा न होने पर पलिया के सरकारी अस्पताल और बाद मेें पलिया के ही एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान शाहाना की शनिवार की मौत हो गई। गमगीन माहौल में शाहाना का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बमरोली। कस्बा निवासी महेश पासवान के चार वर्षीय पुत्र की बुखार से मौत हो गई। महेश पासवान ने बताया कि उसका पुत्र विजयपाल पिछले पांच दिनों से बुखार से पीड़ित था उसका शाहजहांपुर के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। महेश के चार बच्चों में विजय तीसरे नंबर का था।
शेरपुरकलां। कस्बा निवासी शरीफ अहमद की पत्नी 40 वर्षीय शबनम की एक सप्ताह पहले बुखार से हालत खराब हो गई थी। इलाज के लिए उसे पीलीभीत इसके बाद बरेली ले जाया गया। बरेली में इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। शरीफ अहमद ने बताया कि डॉक्टरों ने उसकी पत्नी को दिमागी बुखार होना बताया।
बीसलपुर। गांव बिहारीपुर हीरा निवासी रामविलास का 30 वर्षीय पुत्र दिनेश कुमार तेज बुखार की चपेट में आ गया है। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें