फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित को पहले गुड़ खिलाएं, फिर फरियाद सुनें

Fri, 24 Mar 2017 10:20 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
पीड़ित को पहले गुड़ खिलाएं, फिर फरियाद सुनें
विज्ञापन
शहर विधायक संजय सिंह गंगवार ने कहा कि जिले को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने पर जोर दिया जा रहा है। यहां वही अधिकारी तैनात रहेगा जो अपने वेतन में गुजारा कर सके। कमीशनखोरी पर शिकंजा कसेगा। जिले में जमीनों पर किए गए अवैध कब्जे हटवाए जाएंगे। शुक्रवार को एक होटल में प्रेस वार्ता के दौरान शहर विधायक संजय सिंह ने सर्वप्रथम भाजपा पर भरोसा कर पूर्ण बहुमत देने के लिए जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने पांच साल में पीलीभीत को रुहेलखंड का मॉडल जिला बनाने का दावा किया। कहा कि थाना, तहसील समेत भी सरकारी दफ्तरों में घूसखोरी खत्म होगी। वह सामान्य शिक्षा नीति लागू करने को लेकर सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों से बातचीत करके हल निकालेंगे। ताकि अभिभावकों का शोषण रोका जा सके। अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में कोर्स को लेकर अभिभावकों की जेब पर डाका नहीं डालने दिया जाएगा। इसके लिए प्रधानाचार्यों व शिक्षा विभाग के अफसरों संग बैठक की जाएगी। इस दौरान शहर विधायक ने अपनी प्राथमिकताएं भी गिनाईं। कहा कि आसाम चौराहा से कचहरी तक सड़क पर डिवाइडर व लाइटें लगाई जाएंगी। ब्रह्मचारी घाट का सौंदर्यीकरण होगा। देवहा नदी किनारे बीस मीटर का पैदल पथ बनवाएंगे। रामस्वरूप पार्क को भी बेतहर किया जाएगा। जिले में एग्रीकल्चर विद्यालय का निर्माण व औद्योगिक क्षेत्र में विकास कराया जाएगा। पीड़ित के थाने पहुंचने पर थाना प्रभारी पीड़ित को पहले गुड़ खिलाएं और पानी पिलाएं। फिर उसकी शिकायत का समाधान करें। पीड़ित का किसी तरह उत्पीड़न होने की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शहर विधायक ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को अनुशासन में रहने की हिदायत दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें