फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कार्रवाई के डर से डिप्टी रेंजर व वन दरोगा ने दिया स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बीसलपुर। आपसी विवाद मामले में दियोरिया के डिप्टी रेंजर और वन दरोगा ने शनिवार को कार्रवाई के डर से अपने ऊपर लगे आरोपों के संबंध में रेंजर को स्पष्टीकरण दिया।
करीब डेढ़ माह पूर्व दियोरिया रेंजर एलएस दीक्षित के निर्देश पर डिप्टी रेंजर दिनेश गिरि और वन दरोगा मंगली प्रसाद रात के समय दियोरिया जंगल की निगरानी करने गए थे। वहां किसी बात को लेकर दोनों अधिकारियों में गाली-गलौज और मारपीट हो गई थी। खबर छपने से विभाग की काफी फजीहत हुई थी।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों ने दियोरिया रेंजर को इस मामले की जांच के निर्देश दिए। रेंजर ने दोनों अधिकारियों को नोटिस भेजकर एक सप्ताह में स्पष्टीकरण देेने को कहा। नोटिस में चेतावनी दी गई कि यदि स्पष्टीकरण नहीं दिया तो उन पर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति कर दी जाएगी। समय पर स्पष्टीकरण न देने पर रेंजर ने दोनों अधिकारियों को रिमांइडर भी दिए।
विज्ञापन

कार्रवाई के डर से दोनों अधिकारियों ने शनिवार को रेंजर को स्पष्टीकरण दे दिया है। रेंजर ने स्पष्टीकरण मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि जांच रिपोर्ट विभागीय उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें