फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एकता नगर ट्रांसफार्मर में फॉल्ट, ढाई घंटे बाधित रही आपूर्ति

Wed, 20 Aug 2025 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर की एकता नगर कॉलोनी में लगे ट्रांसफार्मर की मंगलवार रात लीड जल गई। इससे वहां के 200 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके अलावा अन्य इलाकों में भी आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

एकता नगर कॉलोनी के पास रखे ट्रांसफार्मर की लीड रात करीब 11.30 बजे जल गई। सूचना पर पहुंची टीम ने रात में ही मरम्मत कार्य कराकर आपूर्ति को सुचारु किया। करीब आधा घंटा आपूर्ति बाधित रही। बुधवार दिन में भी कॉलोनी के ट्रांसफार्मर में लगी लीड में दिक्कत आने से आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पर पहुंची टीम ने यहां नई लीड डाली। करीब दो घंटा आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा शहर के अशोक कॉलोनी, नई बस्ती, आवास विकास, साहूकारा, राजाबाग, बल्लभ नगर सहित अन्य इलाकों में बिजली कटौती की समस्या से उपभोक्ता परेशान रहे। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि एकता नगर के ट्रांसफार्मर में दिक्कत आई थी। अन्य जगह आपूर्ति सुचारु रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें