पुवायां। दो माह पूर्व दर्ज कराई गई दहेज हत्या की रिपोर्ट में नामजद ससुर को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पीलीभीत जनपद के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव महुआ गुंदे निवासी रजनीश कुमार ने 13 अप्रैल को पुवायां के गांव डूडा निवासी सुधीर कुमार, रमाकांत, उनकी पत्नी शशि, उपासना, खीरी के बेहजम निवासी राजन के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि बहन लक्ष्मी देवी से अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करके जान से मारकर फांसी के फंदे से लटका दिया गया। पुलिस सुधीर और उसकी मां शशि को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। शुक्रवार को पुलिस ने पुवायां बस स्टैंड से ससुर रमाकांत को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद