पति ने किया अप्राकृतिक कृत्य
पीड़िता ने आरोप लगाया कि ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। परिवार के सभी लोगों ने इज्जत का वास्ता देते हुए मामला शांत करा दिया। इस घटना के दो से तीन दिन बाद उसके पति ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। उसने सारी बातें परिवार के सामने रखीं, लेकिन किसी ने उसकी बात न मानते हुए उसे धमकाया।
बाद में ससुराल वालों ने विवाहिता को पीटकर उसकी चार वर्षीय पुत्री के साथ घर से निकाल दिया। विवाहिता ने मायके पहुंचकर अपनी मां को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी अतुल कुमार से की। एसपी के आदेश पर जहानाबाद पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।