फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बरेली से पीलीभीत और उत्तराखंड का सफर होगा महंगा, खाईखेड़ा में टोल दरें तय, जल्द शुरू होगी वसूली

Thu, 17 Aug 2023 09:18 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में नवाबगंज के पास खाईखेड़ा टोल प्लाजा पर जल्द वसूली शुरू हो सकती है। यहां टोल की दरें घोषित करके बोर्ड लगा दिया गया है। टोल वसूली शुरू होने से बरेली से पीलीभीत टनकपुर का सफर महंगा हो जाएगा। 
विज्ञापन
खाईखेड़ा टोल प्लाजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने नवाबगंज के पास खाईखेड़ा पर टोल प्लाजा बना दिया है। टोल की दरें घोषित करके बोर्ड पर लगा दी गई हैं। टोल वसूली की फर्म चुनने की प्रक्रिया चल रही है। किसी भी दिन से टोल लागू हो सकता है, एनएचएआई के दिल्ली स्थित मुख्यालय से वसूली के लिए ऑर्डर जारी होना है। 
विज्ञापन


ऑर्डर जारी होते ही बरेली से पीलीभीत-टनकपुर का सफर महंगा हो जाएगा। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्ट बीपी पाठक लगातार मुख्यालय के संपर्क में हैं। किसी भी समय वसूली के लिए आर्डर जारी हो सकते हैं।

ये हैं दरें    

वाहन एक बार  एक दिन के अंदर वापसी एक महीने में 50 एकल यात्राओं के लिए
कार, जीप, वैन, हल्के मोटर वाहन 70 105   2310
हल्के कामर्शियल वाहन 110   170   3730
ट्रक या बस     235   350 7820
कामर्शियल वाहन (4-6 धुरीय) 370 550   12260
कामर्शियल वाहन (7 धुरीय व उससे ज्यादा) 450 670 14225
(टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर दायरे में रहने वाले व्यक्तिगत वाहनों के 330 रुपये प्रति महीने के हिसाब से टोल देना होगा)
विज्ञापन

टेंडर लेने वाली फर्म पीछे हटी, इसलिए हो गई देरी

सात लाख रुपये प्रतिदिन वसूली करके जमा करने की शर्त के साथ पहले एक फर्म ने टेंडर लिया था, लेकिन वसूली शुरू करने के लिए सिक्योरिटी जमा करने का अवसर आया तो फर्म पीछे हट गई। इसलिए देरी हो गई। अगर फर्म पीछे न हटती तो अब तक वसूली शुरू हो गई होती। अब दोबारा से टेंडर निकाले गए।

जिन फर्मों ने टेंडर भरे हैं उसमें अधिकतर 4.5 लाख रुपये प्रतिदिन जमा का टेंडर बताया गया है। जिस फर्म ने यह टेंडर भरा है, उसे प्रायोगिक तौर पर तीन महीने के लिए वसूली का अधिकार मिलने की उम्मीद है। इसी की प्रक्रिया चल रही है। अगर वाहन अधिक गुजरे तो इसका आकलन तीन महीने की अवधि में हो जाएगा। अगला टेंडर अधिक मूल्य का स्वीकार किया जाएगा।

एक दिन में 10 हजार से अधिक वाहन देंगे टोल

बरेली से पीलीभीत होते हुए टनकपुर जाने का मुख्य मार्ग यही है। टू लेन वाले 74 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर 24 घंटे में दस हजार से अधिक वाहन गुजरने का आकलन किया गया है। इसी हिसाब से दरें तय की गई हैं। दस हजार से अधिक वाहन चालक टोल भरने के बाद आगे बढ़ सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें