बरखेड़ा। पत्नी को मायके में छोड़कर जीजा अपनी छोटी साली को बहला-फुसलाकर ले गया। पता चला तो ससुर ने दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस, जीजा-साली की तलाश में जुटी है।
बरखेड़ा के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी की शादी शाहजहांपुर के बंडा निवासी एक युवक से हुई थी। उसके एक वर्ष की पुत्री भी है। करीब 20 दिन पहले दामाद उनकी पुत्री को छोड़ गया। नौ मार्च को वह फिर ससुराल पहुंचा। आरोप है कि वह 18 वर्षीय साली को धूमाने के बहाने बहला-फुसलाकर ले गया। थाना प्रभारी अरिवंद चौहान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद