फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्र सहित तीन गिरफ्तार: फरमान बार-बार फुकरान से संबंध बनाने की करता था जिद्द, अक्सर वीडियो का हवाला देकर उठाता था फायदा

Tue, 19 Jul 2022 09:42 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पूरनपुर (पीलीभीत)

सार

एसओ सेहरामऊ उत्तरी कमलेश मिश्रा ने बताया कि फरमान ने युवक से छह महीने पहले संबंध बना लिए थे। अक्सर दोनों साथ ही रहते थे। मगर फरमान के वीडियो बनाने पर युवक वीडियो डिलीट न करने को लेकर परेशान था। फरमान अक्सर वीडियो का हवाला देकर उससे मिलने को कहता था।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवक से समलैंगिक संबंध बनाने के लिए घर में आने पर पिता-पुत्रों ने गांव केसरपुरकलां के फरमान की हत्या की थी। पुलिस ने घटना का खुलासा कर पिता व दो पुत्रों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त किया तकिया, दुपट्टा बरामद कर लिया है। हत्यारोपियों ने फुरकान के मोबाइल का वह सारा डाटा भी डिलीट कर दिया, जिसमें अवैध संबंधों की वीडियो होने की बात कही जा रही थी। गिरफ्तार तीनों हत्यारोपियों का सोमवार को चालान कर दिया गया। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव केसरपुर निवासी फरमान शनिवार को अपने घर की छत पर सोया था। रविवार को घर से कुछ दूरी पर उसका शव मिला था। हत्या के आरोप पर पुलिस ने फरमान के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया।

विज्ञापन


सीओ वीरेंद्र विक्रम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फरमान की हत्या से सिर पर चोट मारकर करना पाया गया। उसका गला कसने के गर्दन पर निशान पाए गए। उन्होंने बताया कि फरमान ने एक युवक से अवैध संबंध बना लिए थे। संबंध बनाते समय का उसने एक वीडियो भी बना लिया था। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अक्सर फरमान युवक से संबंध बनाता था। युवक ने कई बार फरमान से वीडियो को डिलीट करने की गुहार की। मगर फरमान नहीं माना। तब युवक ने इसकी जानकारी अपने पिता और भाइयों को दी। शनिवार को रात करीब एक बजे फरमान युवक के घर उससे संबंध बनाने को पहुंचा था। इस दौरान युवक ने अपने पिता और भाइयों के सहयोग से फरमान को पकड़कर दुपट्टे से उसका गला कसने की कोशिश की। मगर फरमान ने दुपट्टे को हाथों से पकड़ लिया। इससे उसकी गर्दन के पिछले हिस्से में दुपट्टे का निशान आया। मगर आगे निशान नहीं थे। 

उन्होंने बताया कि हत्यारोपियों ने तकिया से उसका मुंह दबाया और सिर जमीन पर पटककर उसकी हत्या कर दी। बाद में पिता-पुत्रों ने फरमान के शव को गांव से बाहर एक खेत में फेंक दिया। सीओ ने बताया कि सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने फरमान के भाई शादाब की ओर से पिता-पुत्र सहित चार पर हत्या कर साक्ष्य मिटाने की रिपोर्ट दर्ज की। पिता-पुत्र सहित तीन गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त दुपट्ट और तकिया बरामद कर तीनों का सोमवार को चालान कर दिया।

विज्ञापन

हत्यारोपियों ने युवक के मोबाइल का डाटा कर दिया डिलीट

सीओ ने बताया कि फरमान की हत्यारोपियों से मोबाइल पर अक्सर बात होती थी। मगर जिससे उसके अवैध संबंध थे, उससे घंटों मोबाइल पर बात होने के सबूत मिले हैं। शनिवार को शाम पांच बजे फरमान की उक्त युवक से आखिरी बार बात हुई थी। हत्यारोपियों ने घटना को अंजाम देने के बाद फरमान के मोबाइल का सारा डाटा डिलीट कर दिया और शव के पास मोबाइल डाल दिया था। हत्यारोपियों ने भ्रमित करने को शनिवार रात करीब दो बजे फरमान के मोबाइल से एक नंबर भी डायल किया था।
विज्ञापन

छह महीने से थे संबंध, वीडियो को लेकर परेशान था युवक

एसओ सेहरामऊ उत्तरी कमलेश मिश्रा ने बताया कि फरमान ने युवक से छह महीने पहले संबंध बना लिए थे। अक्सर दोनों साथ ही रहते थे। मगर फरमान के वीडियो बनाने पर युवक वीडियो डिलीट न करने को लेकर परेशान था। फरमान अक्सर वीडियो का हवाला देकर उससे मिलने को कहता था।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में मोइनउद्दीन और उसका बेटा आजम व फुरकान है। पुलिस की जांच में समलैगिंक संबंधों की बात सामने आई है। -दिनेश कुमार पी. एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें