फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार का ऐसा बुखार: लड़की न मानी तो युवक ने उसके पिता के साथ कर दी ओछी हरकत, पूरा मामला जानकर पुलिस भी रह गई दंग

Sun, 17 Jul 2022 10:16 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पूरनपुर (पीलीभीत)

सार

युवती के पिता की दुकान पर युवक ने अपने दो साथियों के सहयोग से नशीला पदार्थ रख दिया। इसके बाद पुलिस को चरस रखे होने की सूचना फोन पर दे दी। पुलिस ने छापा मारकर दुकान से नशीला पदार्थ बरामद कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के पूरनपुर इलाके में एकतरफा प्यार करने वाले युवक ने गैर समुदाय की युवती के न मानने पर उसके पिता को जेल भिजवाने का षड्यंत्र रच डाला। युवती के पिता की चाय-समोसे की दुकान पर युवक ने अपने दो साथियों के सहयोग से शनिवार शाम को नशीला पदार्थ रख दिया। पुलिस को चरस रखे होने की सूचना फोन पर दे दी। पुलिस ने छापा मारकर दुकान से नशीला पदार्थ बरामद कर लिया।

विज्ञापन


इस दौरान पूरे घटनाक्रम को लेकर कोतवाली में तमाम दुकानदार पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस को पूरी सच्चाई मालूम पड़ी। पुलिस ने प्रथम दृष्टया जांच में दुकानदार को निर्दोष बताते हुए उसे छोड़ दिया। इसके बाद चरस की सूचना देने वाले युवक से जब संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उसका नंबर स्विच ऑफ हो गया।

विज्ञापन

दूसरे दिन रविवार को पुलिस ने संपर्क कर युवक को कोतवाली बुलाया, लेकिन वह नहीं पहुंचा। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी युवक के दो साथियों को हिरासत में ले लिया है। इन्हें छुड़ाने के लिए कोतवाली में कुछ लोग मंडराते रहे। मामला नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि जांच की जा रही है सूचना देने वाला बुलाने पर भी नहीं आया, उसकी तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें