पीलीभीत। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को ई-लॉटरी प्रक्रिया का आयोजन हुआ। इसमें कृषि यंत्रों की बुकिंग करने वाले कृषक शामिल हुए। डीएम की अध्यक्षता में गठित सदस्यों ने 74 किसानों के रोटावेटर, कंबाइन हार्वेस्टर, पावर ऑपरेटिड चैफ कटर, स्ट्रॉ रीपर, रोटावेटर, हैरो, कल्टीवेटर, सुपर सीडर, रीपर कंबाइंडर, रेक, बेलर आदि यंत्रों का ई-लाॅटरी के माध्यम से चयन किया। संवाद