फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान एक मुश्त समाधान योजना से हो सकेंगे लाभांवित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। भूमि विकास बैंक से ऋण लेने वाले किसानों को सरकार ने राहत देने की पहल की है। एक मुश्त समाधान योजना के अंतर्गत जो किसान अपने ऋण का भुगतान कर देगा, उसे ब्याज में राहत दी जाएगी। योजना से लाभांवित होने के लिए किसान को 31 मार्च तक ऋण चुकाना होगा।
विज्ञापन

भूमि विकास बैंक के प्रबंधक हृदयेश सिंह ने बताया कि जिन किसानों पर ऋण बकाया चल रहा है। वह एकमुश्त समाधान योजना के तहत इसे जमा कर सकते हैं। किसान को अगर कोई दिक्कत आती है तो वह बैंक के अफसर-कर्मचारियों से संपर्क कर सकता है। किसानों की समस्याओं का निदान कार्यदिवस के दौरान किया जाएगा। सुबह दस से शाम पांच बजे तक किसान 6390200436 पर भी बता सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें