फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नेपाली हाथी के आतंक से किसान परेशान, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप

Sat, 30 Aug 2025 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। माला रेंज के जंगल से बाहर गजरौला क्षेत्र में नेपाली हाथी का उत्पात जारी है। बृहस्पतिवार रात भी हाथी ने कई किसानों की फसलें नष्ट कीं।
विज्ञापन


माला रेंज के कई गांवों में जंगली हाथी का आतंक किसानों के लिए मुसीबत बन गया है। गोयल कॉलोनी, ढेरम मंडरिया, सिरसा सरदाह और महुआ समेत दर्जनों गांवों के किसान पिछले एक माह से हाथियों के उत्पात का सामना कर रहे हैं। बृहस्पतिवार की रात गोयल कॉलोनी और आसपास के खेतों में हाथी ने धान की फसल रौंद डाली, इससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि अब तक हाथी कई एकड़ धान और गन्ने की फसल को बर्बाद कर चुका है। फसल बचाने के लिए किसान अपनी जान जोखिम में डालकर रातभर खेतों में डटे रहते हैं। इसके बावजूद वन विभाग कोई ठोस कदम उठाने को तैयार नहीं है। किसानों का आरोप है कि बृहस्पतिवार रात जब हाथी खेतों की ओर आया, तो मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पहरा देने से साफ इन्कार कर दिया और रात 9 बजे ही लौट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें