फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: धरने पर बैठे किसानों को लाठियां फटकार खदेड़ा, एडीएम पर अभद्रता का आरोप

Mon, 11 Nov 2024 02:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बरखेड़ा बजाज चीनी मिल के केन यार्ड के पास धरने पर बैठे किसान।संवाद
विज्ञापन
बरखेड़ा/पीलीभीत। गन्ना के बकाया भुगतान की मांग को लेकर बरखेड़ा चीनी मिल में धरना दे रहे किसानों को पुलिस ने किसानों को लाठियां फटकार कर खदेड़ दिया। किसानों ने एडीएम पर अभद्रता करने का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। टेंट उखाड़ने का आरोप भी लगाया है। वहीं, एडीएम ने आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि किसानों ने मर्जी से धरना समाप्त किया।
विज्ञापन


बजाज चीनी मिल के केन यार्ड गेट पर दो दिन से किसानों का धरना चल रहा है। किसानों ने बताया कि रविवार सुबह नौ बजे अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया, गन्ना विभाग और चीनी मिल के अधिकारियों के साथ धरना स्थल पहुंचीं। कहा कि जितने किसान यहां हैं वो अपना खाता नंबर बताएं, उनके खाते में धनराशि भेज दी जाएगी। इस पर किसान नेता परमेश्वरी लाल ने सभी किसानों का भुगतान करने के लिए कहा।
किसान हरिओम गंगवार के अनुसार इसी बात को लेकर एडीएम और परमेश्वरी लाल में बहस होने लगी। आरोप है कि एडीएम ने परमेश्वरी लाल के साथ अन्य किसानों से भी अभद्रता की। भीम आर्मी के हरीश गंगवार का आरोप है कि समझौते के दौरान कई किसानों को पीटा गया। हंगामा बढ़ने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने लाठियां फटकार कर किसानों को खदेड़ दिया।
विज्ञापन

करीब दो घंटे बाद किसान फिर धरने पर बैठ गए। एसडीएम नगेंद्र पांडेय, सीओ प्रतीक दहिया भारी फोर्स के साथ जमा रहे। विरोध को देख हुए चीनी मिल पर गन्ना वाहन नहीं आए। चीनी मिल के प्रवक्ता सतीश श्रीवास्तव ने बताया कि पांच करोड़ का भुगतान तत्काल कर दिया गया। 15 नवंबर तक शेष बकाया भी खाते में भेज दिया जाएगा। सहमति के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। संवाद

बड़े आंदोलन की तैयारी में किसान
समझौते के नाम पर अभद्रता और खदेड़ने के विरोध में किसान बड़े आंदोलन की तैयारी में है। देर शाम तक किसानों का पहुंचना जारी था। किसानों का कहना है कि चीनी मिल प्रशासन से हमारा कोई समझौता नहीं हुआ है। चीनी मिल पर करीब 96 करोड़ रुपये का बकाया है। नया पेराई सत्र शुरू होने के बाद भी अब तक पिछला भुगतान नहीं मिला है। किसानों का कहना है कि जब तक शत प्रतिशत भुगतान नहीं हो जाता है, हमारा आंदोलन जारी रहेगा। एडीएम से अभद्रता को लेकर माफी मांगने की मांग की।






आरोप गलत, किसानों ने किए समझौते पर हस्ताक्षर: एडीएम

एडीएम वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया ने बताया कि आरोपों का कोई साक्ष्य है क्या? आरोप तो कोई भी लगा सकता है। किसी तरह की अभद्रता नहीं की गई। किसानों ने खुद समझौता पत्र दिया है। भुगतान की समस्या का समाधान हो रहा है। मिल ने पांच करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है। 11 और 15 नवंबर को 10-10 करोड़ रुपये का भुगतान चीनी मिल करेगी। मिल ने 15 दिसंबर तक पूरा भुगतान करने को कहा है।

बरखेड़ा बजाज चीनी मिल के केन यार्ड के पास धरने पर बैठे किसान।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें