फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं का लाभ लेने के साथ स्वरोजगार से जुड़ें किसान : डीएम

Sun, 04 Oct 2026 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीलीभीत। विकासखंड अमरिया परिसर में रविवार को सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत कृषि एवं पशुपालन विभाग की ओर से एक दिवसीय कृषक गोष्ठी एवं पशुपालन प्रशिक्षण सह आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी आलोक कुमार ने की।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों और ग्रामीणों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेकर उनका अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। डीएम ने शिविर में लगाए गए स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क दवा वितरण और पशु चिकित्सा स्टॉलों का निरीक्षण किया। चिकित्सकों और पशुपालन विभाग के अधिकारियों से उपलब्ध दवाओं व सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, डेयरी और पशुपालन से जुड़ी योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार करना है। किसानों और ग्रामीणों को इन योजनाओं की जानकारी होने पर वे पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठा सकेंगे। गोष्ठी में पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने किसानों को डेयरी विकास, पशुपालन के लिए संचालित अनुदान योजनाओं और बैंक ऋण सुविधाओं की जानकारी दी। किसानों को पशुपालन एवं डेयरी के माध्यम से स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों और ग्राम रोजगार सेवकों को जिलाधिकारी, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। किसानों को बीज किट भी वितरित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें