फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ ने मलाकर किसान को मार डाला

Sun, 11 Dec 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
फसल की रखवाली करने जा रहे किसानों पर बाघ ने हमला कर दिया और मौके पर ही मार डाला। उसके साथ जा रहे दूसरे ग्रामीण ने नहर में कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना देने के बावजूद घंटों बाद भी पुलिस और वन विभाग वाले मौके पर नहीं पहुंचे। यह घटना रविवार देर शाम करीब सात बजे माधोटांडा थाना क्षेत्र में हुई। डगा गांव निवासी 22 वर्षीय अहमद खां पुत्र नवाब उद्दीन और वहीं का कपील अहमद फसल की रखवाली करने अपने खेत पर जा रहे थे। रास्ते में वाइफरकेशन से पहले हल्डी डेंगा के पास पहुंचने पर अचानक अहमद खां पर बाघ ने हमला कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक हमलावर बाघ ने अहमद खां की गर्दन पकड़ ली, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। बाघ को देख कपील अहमद वहीं पड़ोस में बह रही नहर में कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई। वह नहर से निकलने के बाद अपने घर पहुंच गया। उधर से गुजरे लोगों ने अहमद खां की लाश देखी तो गांव जाकर सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण इकट्ठे होकर मौके पर गए। मगर तब तक बाघगायब हो चुका था। ग्रामीणों के मुताबिक घटना की सूचना माधोटांडा थाना पुलिस और वन विभाग को दे दी है, लेकिन देर रात तक कोई मौके पर नहीं पहुंचा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें