फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉलियों में 150 किसान हुए दिल्ली रवाना, इंस्पेक्टर बोले- गुरुद्वारा गए हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। किसान आंदोलन को लेकर जिले में अलर्ट किया गया है। किसानों को रोकने के लिए फिलहाल अब ढील बरती जा रही है। गांव गांव पंचायतें करके अफसर किसानों को घर रहने की अपील कर रहे हैं। वहीं किसानों की आवाजाही भी बनी हुई है। अब क्षेत्र से करीब डेढ़ सौ किसान दिल्ली के लिए रवाना हुए। उधर, पुलिस सभी के उत्तराखंड के एक गुरुद्वारा जाने की बात कहती रही।
विज्ञापन

पिछले दो माह से कृषि कानून के विरोध में किसानों का दिल्ली बार्डर पर आंदोलन चल रहा है। किसान वहां पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए डेरा जमाए हैं। जिले के करीब तीन सौ से अधिक किसान पहले भी किसान आंदोलन में पहुंच चुके हैं। पिछले माह तो कई बार किसानों की भीड़ ने दिल्ली कूच करने का प्रयास किया था। उन्हें पुलिस ने हाईवे पर ही रोक लिया था। एक बार तो किसान प्रशासन के सख्त बंदोबस्त के बाद भी रामपुर तक पहुंच गए थे। इसके बाद कमिश्नर-डीआईजी ने जिले में कैंप करके किसानों से घरों पर रहने की अपील की थी। निगरानी के भी दावे अफसर कर रहे हैं।
इसी बीच शनिवार को बिलसंडा से सात ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर सवार होकर करीब डेढ़ सौ किसान दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उधर, पुलिस सभी के नानकमत्ता गुरुद्वारा जाने की बात कहकर साख बचाती रही। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के ब्लॉक संयोजक अंग्रेज सिंह ने बताया कि उनकी अगुवाई में शनिवार दोपहर करीब डेढ़ सौ किसान दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। उधर, इंस्पेक्टर विरजाराम ने बताया कि दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों से कुछ लोग नानकमत्ता गुरुद्वारा गए हैं। दिल्ली के लिए कोई रवाना नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें