धीमी गति से पर्चियां जारी करने का आरोप लगाते हुए क्षेत्रीय किसानों ने लुहिचा क्रय केंद्र पर रविवार को चीनी मिल प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन किया। क्षेत्र के किसान रविवार को लुहिचा गन्ना क्रय केंद्र पर जमा हुए और धीमी गति से पर्चियां निर्गत करने का आरोप लगाते हुए डालमियां शुगर मिल निगोही के अधिकारियों के विरोध में प्रदर्शन, नारेबाजी करने लगे। आरोप था कि अधिकारियों की अनदेखी के चलते किसानों की गन्ने की पर्चियां काफी धीमी गति से जारी की जा रहीं हैं, जिससे किसानों का खेतों में खड़ा गन्ना सूख रहा है। किसानों ने यह ऐलान भी कर दिया कि यदि एक सप्ताह में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे धरना शुरू कर देंगे। सीताराम, रामस्वरूप, बेंचे लाल, रामलाल, अनिल, प्रकाश, रामभरोसे, केदारनाथ, रामभजन, बाबूराम, कृपाराम, जोधेलाल और मगरे लाल मौजूद रहे।