पीलीभीत। बाढ़ में खराब हुई किसानों की फसल के नुकसान का सर्वे पूरा कर लिया गया है। रिपोर्ट के बाद शासन से मिले बजट से क्षतिपूर्ति किसानों के खाते में भेज दी गई है।
सितंबर माह में जिले में हुई बारिश से एक बार बाढ़ आ गई थी। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ था। बारिश और बाढ़ से कलीनगर, पूरनपुर और बीसलपुर के किसानों को काफी परेशानी हुई। सर्वे में 36 कच्चे मकान, 15 झोंपड़ियां क्षतिग्रस्त थी। इससे 33 फीसदी से अधिक नुकसान वाले किसानों को 6730993 लाख की धनराशि जारी की गई है।
एडीएम ऋतु पूनिया ने बताया कि बाढ़ राहत के लिए पैकेज मांग कर सर्वे कराते हुए धनराशि ग्रामीणों के खाते में रिलीज कर दी गई है। संवाद