फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं माने किसान, धरना अनशन में बदला

Fri, 06 Feb 2015 12:02 AM IST
पीलीभीत/बरखेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर बजाज मिल बरखेड़ा में चल रहा किसानों का धरना तीसरे दिन अनशन में बदल गया। पहले दिन सात किसान अनशन पर बैठे। गुरुवार को किसानों से वार्ता करने एडीएम आलोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे लेकिन किसान पूरा भुगतान लिए बगैर आंदोलन खत्म करने को राजी नहीं हुए।
विज्ञापन


जिले की चार चीनी मिलों में बरखेड़ा स्थित बजाज चीनी मिल भुगतान के मामले में सबसे पीछे है। पिछले सीजन का 6.21 करोड़ और इस सीजन का करीब 70 करोड़ रुपया बकाया है। तीन फरवरी को भुगतान की मांग कर किसानों ने मिल बंद कराकर गेट पर धरना शुरू कर दिया था।

तीसरे दिन गुरुवार किसान संजय कुमार, कंधईलाल, मोहनलाल, माखनलाल, बाबूराम, गंगादीन, महेश बाबू अनशन पर बैठ गए। इसकी सूचना मिलने पर डीएम के निर्देश पर एडीएम व एएसपी बरखेड़ा पहुुंचे। दोनों अधिकारियों ने किसानों से वार्ता कर जल्द भुगतान का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि गत वर्ष के भुगतान के लिए चीनी की नीलामी कराई जा रही है। इस सीजन का भी जल्द भुगतान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन इस पर राजी नहीं हुए।
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि गत सीजन का पूरा और इस सीजन का अब तक भुगतान लिए बिना न तो अनशन समाप्त होगा और न ही मिल चलने दी जाएगी। धरना खत्म करने को राजी न होने पर दोनों अधिकारी वापस लौट गए।

इस मौके पर डीसीओ राजेश्वर यादव, एसडीएम बीसलपुर एपी श्रीवास्तव, तहसीलदार नन्हेंलाल, सीओ बीसलपुर सुवेग सिंह सिद्धू के अलावा किसान अशोक गंगवार, मेनका पीआरओ रंजीत सिंह, राजेंद्र पाठक, ज्ञान प्रकाश, कमलेश वर्मा, बाबूराम, पप्पू प्रधान, जितेंद्र कुमार, साहब सिंह, शिशुपाल, रविंद्र सहित कई लोग मौजूद रहे।
विधायक ने की मुख्यमंत्री से बात
पीलीभीत। बजाज मिल से भुगतान न मिलने और किसानों के आंदोलन की जानकारी पर बरखेड़ा विधायक हेमराज वर्मा ने लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया। विधायक ने बताया कि भुगतान की समस्या लेकर किसान भटक रहे हैं और जनप्रतिनिधि व प्रशासन उन्हें आश्वासन दे रहे हैं। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें जल्द भुगतान कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें