फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्चियां जारी न होने पर किसानों का प्रदर्शन, नारेबाजी

Mon, 27 Feb 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पौधा गन्ना की पर्चियां जारी न करने से गुस्साए किसानों ने सोमवार को गन्ना समिति परिसर में हंगामा किया। बाद में जल्द समाधान का आश्वासन मिलने पर किसान शांत हुए। सोमवार को करेली व राठ गांव के किसान सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर में एकत्र हुए। किसानों का आरोप था कि समिति कर्मचारी जान-बूझकर किसानों की पौधा गन्ने की पर्चियां जारी नहीं कर रहे हैं। समिति सचिव के न मिलने पर किसान गुस्सा गए। इसके बाद मांगों को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर समिति संचालक मंडल के उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। किसानों की समस्या को सुना और जल्द निस्तारण का आश्वासन देकर शांत कराया। प्रदर्शन करने वालों में मनोज मिश्रा, कुंदन सिंह, राजकुमार सिंह, करनजीत सिंह, जोगासिंह, भानुप्रताप ङ्क्षसह, हरदीप सिंह, प्रतिपाल, कृष्णपाल, ब्रजेश, गिरिजा शंकर, होरीलाल, दोदराम, ईश्वरचंद्र, गुड्डू, दिलशाद, शमशाद और नायाब खां आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें