दैवीय आपदा राहत के चेक न मिलने से क्षुब्ध गांव अहिरवाड़ा के किसानों ने
बुधवार को राजस्व विभाग के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की।
पूर्व
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गांव अहिरवाड़ा के तमाम किसान बुधवार को
प्राथमिक विद्यालय के पास जमा हुए और राजस्व विभाग के विरोध में प्रदर्शन,
नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि राजस्व विभाग के
अधिकारियों की अनदेखी के चलते उन लोगों को दैवीय आपदा राहत के चेक अभी तक
नहीं मिले हैं,
जबकि उन लोगों का ओला और अतिवृष्टि में काफी ज्यादा नुकसान
हुआ है। किसानों में राजस्व विभाग के प्रति काफी रोष दिख रहा था। पौन घंटे
बाद किसानों ने प्रदर्शन स्वयं खत्म कर दिया। प्रदर्शन करने वालों में
मुन्ना लाल, मनोज, सरलेश, जगपाल, धर्मेंद्र, राजेश, दयाशंकर, रामदास,
रामशंकर, हर प्रसाद, उमराय लाल, जागन लाल, कालीचरन, भोगपाल, तोताराम, जगवीर
सिंह, चंद्रपाल, नत्थू सिंह, नन्हे सिंह, गया सिंह, रविंद्र और कृष्ण पाल
समेत तमाम किसान शामिल थे।