फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: किसानों ने मांगा बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान

Mon, 02 Oct 2023 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
सहकारी शक्कर कारखाना संघ के निदेशक के साथ क्षेत्र के लोग । संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। राष्ट्रीय सहकारी शक्कर कारखाना संघ के निदेशक चंद्रशेखर सिंह ने चीनी मिल पहुंचकर क्षेत्र के किसानों की समस्याएं सुनी। किसानों ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, चीनी मिल की पेराई क्षमता बढ़वाने, अगौती प्रजाति के साथ सामान्य प्रजाति के गन्ना की शुरू से खरीद कराने की मांग की। उन्होंने किसानों की समस्याओं को शासन स्तर पर रखकर समाधान कराने की कोशिश का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


निदेशक से चीनी मिल की पेराई क्षमता कम होने पर क्षेत्र के किसानों का गन्ना अन्य मिलों को देने आदि में असुविधा की जानकारी दी। कहा कि पूरनपुर चीनी मिल की क्षमता बढ़वाई जाए। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान शतप्रतिशत न होने की जानकारी देते हुए कहा कि कुछ चीनी मिले तो दूसरा पेराई सत्र शुरू होने के बाद पिछले सत्र का भुगतान करती है।
अगौती गन्ना के साथ सामान्य प्रजाति के गन्ना की सप्लाई शुरू से कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि गन्ना की फसल में लागत बढऩे के बाद भी गन्ना मूल्य कम मिल रहा है। गन्ना मूल्य कम से कम चार सौ रुपये प्रति क्विंटल होना चाहिए। बताया कि समस्याओं को शासन स्तर पर रखकर उनका समाधान कराने की कोशिश की जाएगी। चीनी मिल के पूर्व उपाध्यक्ष नूर मोहम्मद, बहादुर सिंह, सतेंद्र सिंह, सर्वेश अग्निहोत्री, कढेर सिंह, मास्टर गुरदयाल ङ्क्षसह, इंद्रजीत सिंह आदि थे।
विज्ञापन


गुरसेवक, सुखराज, जसनदीप ने मारी बाजी

पूरनपुर। गुरुद्वारा धन्ना भगत में पगड़ी प्रतियोगिता हुई। इसमें कई स्कूलों के 24 बच्चों ने भाग लिया। सीनियर वर्ग में ईशर एकेडमी सकरिया के गुरसेवक सिंह ने पहला, सुखराज सिंह ने दूसरा, जसनदीप सिंह ने तीसरा स्थान पाया। गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार संत बाबा बलकार सिंह ने बच्चों को पुरस्कृत किय। ईशर एकेडमी स्कूल के प्रबंधक हरप्रीत सिंह, प्रधानाचार्य गुरदीप सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें