फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मकसूदापुर मिल के गन्ना खरीदने की कोशिश पर किसानों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। केशवपुर गन्ना खरीद केंद्र पर मकसूदापुर चीनी मिल के कर्मचारियों के गन्ना खरीद करने के लिए पहुंचने पर एकत्र हुए किसानों ने जमकर हंगामा किया। किसान किसी कीमत पर मकसूदापुर चीनी मिल को गन्ना न देने की बात कह रहे हैं। सूचना पर पहुंचे घुंघचाई एसओ कपिल कुमार ने हंगामा कर रहे किसानों को बमुश्किल शांत किया।
विज्ञापन

केशवपुर गन्ना खरीद केंद्र पर अब तक पीलीभीत की एलएल चीनी मिल गन्ना खरीद कर रही थी। सुरक्षण प्रस्ताव में गन्ना खरीद केंद्र मकसूदापर चीनी मिल को दिया गया। इसकी जानकारी पर खरीद केंद्र के किसानों ने दीपावली से पहले बंडा हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया था। मौके पर पहुंचे जिला गन्ना अधिकारी को ज्ञापन सौंपा था।
बृहस्पतिवार को मकसूदापुर चीनी मिल के कर्मचारियों के गन्ना खरीद को पहुंचने की भनक पर खरीद केंद्र पहुंचे किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा कर रहे किसानों का कहना था कि वे लोग पहले ही मकसूदापुर चीनी मिल को गन्ना देने का विरोध कर रहे है। इसको लेकर जिला गन्ना अधिकारी को भी ज्ञापन दिया गया। मकसूदापुर चीनी मिल को अब भी गन्ना नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें