फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खेत में दवा का डालते समय किसान की हालत बिगड़ी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव प्यास निवासी 30 वर्षीय किसान वीरेंद्र पाल की खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव करते समय हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि वीरेंद्र सोमवार शाम खेत में फसल पर दवा का छिड़काव कर रहे थे। इसी दौरान किसी तरह दवा उनके शरीर में प्रवेश कर गई। कुछ देर बाद उन्हें परेशानी होने लगी और हालत बिगड़ने लगी। परिजन तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन कुछ ही देर बाद वीरेंद्र ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलने पर जहानाबाद थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि मामले में थाना पुलिस स्तर से आवश्यक कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें