फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पहले गन्ना तुलवाने को लेकर किसान भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर चीनी मिल में हंगामा, साथी किसानों ने किसी तरह मामला शांत किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। चीनी मिल में पहले गन्ना भरी ट्राॅली तुलवाने पर विवाद हो गया। किसानों में जमकर मारपीट हुई। साथी किसानों ने बमुश्किल दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया।
पेराई सत्र बंदी का दूसरा नोटिस जारी होने के बाद चीनी मिल के रुक-रुक कर चलने से यार्ड में गन्ने से भरे वाहनों की लाइन लगी हैं। भीड़ के चलते चीनी मिल गेट के बाहर असम हाईवे किनारे भी गन्ना भरे वाहन खड़े है। ऐसे में किसानों को दो से तीन दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार रात को गांव मुजफ्फरनगर और हबीबगंज गौटिया के किसान पहले अपनी ट्राॅली तुलवाने को लेकर भिड़ गए। गाली-गलौज और धक्का मुक्की के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इससे गन्ना तुलवाने को लाइन में खड़े अन्य किसानों में खलबली मच गई। हालांकि एकत्र हुए कुछ किसानों ने झगड़ रहे किसानों को बमुश्किल शांत किया। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि चीनी मिल में मारपीट की घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें