फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने फूंका लेखपाल का पुतला

Sun, 05 Apr 2015 11:46 PM IST
घुंघचाई/शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश मेें फसलों के नुकसान का ठीक से सर्वे न होने के विरोध में रविवार को गांव के एक स्थान पर एकत्र हुए किसानों ने प्रदर्शन कर हल्का लेखपाल का पुतला फूंका। गांव दिलावरपुर में मात्र कुछ किसानों को चेक वितरण के विरोध में भी किसानों ने हंगामा किया।
विज्ञापन


बारिश के बाद फसलों के नुकसान को लेकर हल्का लेखपाल ने सर्वे किया था। प्रदर्शनकारी किसानों का आरोप है कि लेखपाल ने मौके पर न जाकर गांव के एक स्थान पर बैठकर सर्वे की खानापूरी की। आरोप है कि जिसके घर लेखपाल ने बैठकर सर्वे की औपचारिकता की, वह अब किसानों से अवैध वसूली कर रहा है। रूपये न देने पर सूची से उसका नाम कटवाने की धमकी दी जा रही है। इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

आक्रोशित किसानोें ने प्रदर्शन कर लेखपाल का पुतला फूंका। पुतला दहन करने वालों मेें रामसागर, दीपक कुमार, रामकृष्ण, मुमताज अहमद, अजय शर्मा, विवेक अवस्थी, सत्य प्रकाश, भजन लाल, श्रीपाल, आनंद कुमार, रामभजन, अशोक, सतेेंद्र, शाहरुख अंसारी आदि थे। उधर,  गांव दिलावरपुर में पीड़ित किसानों को शनिवार को चेक बांटे गए।
विज्ञापन


रविवार को कई किसानों ने मात्र कुछ किसानों को चेक देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हंगामा करने वालों में रामकुमार, लालाराम, दिनेश, ओमप्रकाश, श्यामवीर, रघुवीर, भगवानदास, नरायन लाल आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें