सहायक निबंधक सहकारिता प्रदीप कुमार ने बताया कि जिले में करीब 76 सहकारी समितियां हैं। इनमें 68 समितियों पर खाद की उपलब्धता है। 12 मीट्रिक टन खाद की रैक लगने वाली है। जल्द ही सभी समितियों पर खाद भेज दी जाएगी।
जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल ने बताया कि कुछ समितियों पर खाद नहीं है। करीब 30 समितियों पर खाद कम है। 300 मीटिंग टन खाद जिले में पहुंच चुकी है। सोमवार की रात 1200 मीट्रिक टन खाद की रैक लग जाएगी। मंगलवार को सभी समितियों पर खाद पहुंचा दी जाएगी।