फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: किसानों ने लगाया घटतौली का आरोप

Wed, 14 Feb 2024 04:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पूरनपुर चीनी मिल में घटतौली पर हंगामे के दौरान एकत्र हुए किसान । स्रोत - सोशल मीडिया
विज्ञापन
पूरनपुर। घटतौली को लेकर किसानों ने चीनी मिल गेट पर सोमवार की रात जमकर हंगामा किया। किसानाें के हंगामे पर मैनुअल कांटे से गन्ना की तौल कराई गई। मामूली अंतर मिलने पर किसान शांत हो गए। भाकियू ने चीनी मिल में घटतौली पर रोष व्यक्त किया और सुधार के लिए मंगलवार शाम तक का समय दिया। बुधवार को भाकियू कार्यकर्ता आगे की रणनीति तय करेंगे।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब नौ बजे गन्ना से भरे वाहन में साढ़े तीन क्विंटल की घटतौली होने का आरोप लगाते हुए किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। गन्ना लेकर आए किसान का कहना था कि धर्मकांटे से गन्ना की तौल कराकर लाया है। धर्मकांटा से चीनी मिल में साढ़े तीन क्विंटल कम गन्ना हो रहा है। हंगामा कर रहे किसान मैनुअल कांटा से गन्ना की तौल कराने की मांग कर रहे थे।
चीनी मिल के अफसर पहले तो घटतौली के आरोप को मानने को तैयार नहीं हुए। उनका कहना था कि चीनी मिल के कांटे बाट-माप विभाग से सत्यापित है। घटतौली का सवाल ही नहीं है। मगर किसानों के भारी हंगामा कर गन्ना की मैनुअल तौल कराई गई। भाकियू के प्रदेश सचिव स्वराज सिंह ने बताया कि मैनुअल तौल से कुछ ही अंतर मिला। मैनुअल कांटे से गन्ना की तौल पर किसान शांत हुए। भाकियू नेता ने बताया कि पिछले कई दिनों से किसान घटतौली का आरोप लगा रहे है। चीनी मिल के अफसरों से वार्ता कर मंगलवार शाम तक स्थिति सुधार की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

चीनी मिल के कांटे बाट-माप विभाग से सत्यापित है। घटतौली का आरोप निराधार है। धर्मकांटा संचालक वजन के बाद संबंधित वजन को हाथ से लिखकर देते है। इसलिए धर्मकांटा की तौल पर विश्वास नहीं किया जा सकता। सोमवार शाम को कुछ किसान नशे में शोर-शराबा कर रहे थे। उनको समझा दिया गया है। - दीप्ती देव यादव, जीएम, चीनी मिल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें