फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सांड़ के हमले में किसान की मौत

Sun, 19 Jan 2025 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
रामऔतार का फाइल फोटो। - फोटो : स्रोत:व्यापार मंडल
विज्ञापन
पूरनपुर। गन्ने की छिलाई कराने के लिए मजदूरों से बात करने जा रहे गांव महादिया निवासी किसान रामऔतार (45) की सांड़ के हमले में मौत हो गई। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमॉटर्म के लिए भेजा है। घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

गांव महादिया निवासी रामऔतार (45) शनिवार की देर शाम गन्ना की छिलाई कराने के लिए मजदूरों से बात करने जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में छुट्टा पशु ने उन पर हमला कर दिया। इससे वह सड़क पर गिर गए। पीछे से भागते हुए आ रहा छुट्टा पशुओं का झुंड उन्हें कुचलते हुए गुजर गया। इससे वह गंभीर घायल हो गए।
परिजन आनन-फानन में रामऔतार को लेकर सीएचसी पूरनपुर पहुंचे। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर क्राइम गजेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। रामऔतार दो भाइयों में छोटे थे। उनके बड़े भाई गेंदनलाल परिवार सहित गांव में ही अलग रहते हैं।
विज्ञापन

प्रधान कोमिल प्रसाद ने बताया कि रामौतार की पत्नी की करीब एक दशक पहले बीमारी से मौत हो गई थी। दो पुत्रों में सूरज 19 और रामप्रवेश 15 वर्ष का है। दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रामऔतार का फाइल फोटो।- फोटो : स्रोत:व्यापार मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें