फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलोक मिस्टर, रजनी बनीं मिस फेयरवेल

Wed, 10 Feb 2016 08:29 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालय में बुधवार को हुए समारोह का शुभारंभ डीआईओएस जेके वर्मा ने दीप जलाकर किया। सरस्वती व गणेश वंदना के अलावा मेघा ने आ जा नच ले, अति व आस्था ने आजा राधा रानी आजा, रचना, राखी, भावना, श्रेया ने प्रेम रत्न धन पाओ, रचना व किरन ने यहां पर कदम कदम पर, आस्था व कोमल ने चित चोर कान्हा गीत पर डांस प्रस्तुत कर जमकर तालियां बटोरी। राहुल, दीपक, वंश, अजय, सुमित, सुरेंद्र, शोभित ने अपना स्थान स्वयं बनाए नाटक का मंचन किया। इसके अलावा गुनगुन, मोहित, अंकिता, खुशबू, निशा, रचना, श्रेया, प्रशांत, काजल, ओम, स्वाति, आशुतोष, मुस्कान, शिवम, प्रियांशु, प्रशांत आदि ने भी कार्यक्रम पेश कर सभी का मन मोहा।
विज्ञापन

प्रबंधक केसी शर्मा ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। शिक्षक प्रभात गुप्ता, भवानीशंकर शर्मा, लक्ष्मीकांत शर्मा ने विद्यार्थियों को अच्छे अंक लाने के टिप्स बताए। इस दौरान आलोक को मिस्टर व रजनी को मिस फेयरवेल चुना गया। समापन पर प्रधानाचार्य हरगोविंद शर्मा ने आभार जताय। इस मौके पर अध्यक्ष रिशु अग्रवाल, आशुमाला गंगवार, शशि गुप्ता, तुलसी श्रीवास्तव, नीलम गंगवार, कल्पना जायसवाल, सुमन, अभिषेक रंजन, अनिल भटनागर आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें