फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: फैंस क्लब कार्यकर्ताओं ने विद्युत उपखंड अधिकारी का फूंका पुतला

विज्ञापन
बीसलपुर में विद्युत उपखंड अधिकारी का पुतला फूंकते फैंस क्लब के कार्यकर्तास्रोत कार्यकर्ता - फोटो : प्रशासन
विज्ञापन
बीसलपुर। ऊर्जा निगम से संबंधित समस्याओं को लेकर व्यापार फैंस क्लब के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मंडी द्वार पर विद्युत उपखंड अधिकारी का पुतला फूंका।
विज्ञापन


फैंस क्लब के कुछ कार्यकर्ता शुक्रवार को मंडी द्वार पर जमा हुए और बिजली निगम के विरोध में प्रदर्शन व नारेबाजी करने लगे। आधा घंटा प्रदर्शन करने के बाद कार्यकर्ताओं ने विद्युत खंड अधिकारी का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं का कहना था कि बिजली की अघोषित कटौती की जा रही है। लाइनों को डालने का कार्य ठेकेदारों ने सही तरीके से नहीं किया है। खंभे भी सही तरीके से नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन

नगर में कई स्थानों पर खंभे जमीन पर पड़े हैं, जिससे यातायात बाधित हो रहा है। पौन घंटे बाद कार्यकर्ताओं ने यह निर्णय लेकर प्रदर्शन खत्म कर दिया कि यदि एक सप्ताह में व्यवस्थाएं सही नहीं हुईं तो वे लोग लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में व्यापार फैंस क्लब प्रमोद कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष शिवेंद्र नाथ शुक्ला, कमल गंगवार, निरंजन लाल गंगवार, अशोक कुमार गुप्ता, आशीष गुप्ता, सार्थक गुप्ता, विमल गुप्ता, अंकुश मिश्रा, वसीम, सागर गुप्ता, प्रांजल गुप्ता, रामपाल गुप्ता, देवपाल वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें