फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली गई भगवान शिव की बारात

Sun, 27 Sep 2015 11:19 PM IST
Bilsnda
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव नूरानपुर में शुरू हुए रामलीला मेले के तहत भगवान शिव की बारात धूमधाम से निकाली गई। रामलीला मेला कमेटी के तत्वावधान में रविवार को मेला परिसर से भगवान शिव की बारात शुरू हुई। बारात में राम लक्ष्मण व सीता, भगवान ब्रह्मा, मां सरस्वती, भगवान गणेश, मां दुर्गा एवं राधा कृष्ण समेत तमाम देवी देवताओं की आकर्षक ढंग से सजी झांकियां चल रही थीं। बैंड बाजे की धुन पर श्रद्वालु झूम गाते चल रहे थे। बारात गांव नूरानपुर, मुड़िया तालुके पसगवंा, सनिगवां एंव पकड़िया आदि गांवों में घूमने के बाद पुन: मेला परिसर में आकर संपन्न हो गई। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर बारात का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने स्वरूपों की आरती उतारी। मेला प्रबंधक योगी शांतीनाथ ने बताया कि सोमवार को नारद मोह की लीला का मंचन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें