फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: किशोरी की शादी की तैयारी के विरोध में परिजनों को धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। बहलाकर ले जाई गई किशोरी को घर ले जाकर शादी की तैयारी शुरू कर दी गई। विरोध पर आरोपी के भाई ने किशोरी की मां और अन्य को धमकाया। पुलिस ने किशोरी के पिता की ओर से आरोपी और उसके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


घटना सेहरामऊ थाना उत्तरी क्षेत्र की है। किशोरी के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को सचिन बहलाकर ले गया। उसकी पत्नी और पुत्रवधू आरोपी के घर गई। तब आरोपी घर में उसकी पुत्री की शादी करा रहे थे। विरोध पर आरोपी के भाई नचित ने गालियां दीं और पिटाई की कोशिश की। सेहरामऊ इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें