फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पोस्टमार्टम न कराने के लिए डीएम से मिले परिजन, पुलिस ने शव किया सुपुर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर (पीलीभीत)। खारजा नहर में नहाते समय डूबने से हुई दिल्ली के युवक की मौत के मामले में देर रात पहुंचे परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। बृहस्पतिवार को डीएम को प्रार्थना पत्र देकर परिजनों ने गुहार लगाई। इसके बाद दिनभर चली कागजी प्रक्रिया के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 23 निवासी मो शादाब (23) बुधवार को दो अन्य साथियों के साथ माधोटांडा क्षेत्र के चांदूपुर स्थित दोस्त के घर आया था। करीब दस बजे घूमने के लिए घर से निकले तीनों दोस्त करेलिया पुल के पास रुक गए थे। नहाने की बात कहकर शादाब नहर में उतर गया।
गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया था। इधर पुलिस ने परिजनों को जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया था। देर रात दिल्ली से परिजन पहुंच गए। बृहस्पतिवार को पिता अब्दुल वाहक ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर शव का पोस्टमार्टम न कराने की मांग की।
विज्ञापन

डीएम संजय कुमार सिंह ने पुलिस को जरूरी निर्देश दिए। इसके बाद दिनभर कागजी प्रक्रिया चलती रही। शाम को पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। शव को लेकर परिजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए। एसओ अचल कुमार ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम करने से मना किया। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शव को सुपुर्दगी में दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें